मोतिहारी , अप्रैल 07 -- िहार में पूर्वी चंपारण जिले के सदर अनुमंडल पदाधिकारी निशांत सिहारा ने सुगौली स्थित सानु (भारत) गैस एजेंसी को 08 अप्रैल 2026 से शत-प्रतिशत होम डिलीवरी के माध्यम से ही उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने का आदेश देते हुए गैस गोदाम से किसी भी प्रकार का सिलेंडर वितरण पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने एजेंसी संचालक को सख्त निर्देश दिया कि फिलहाल 31 मार्च तक की लंबित बुकिंग की डिलीवरी को प्राथमिकता दी जाए। इसके बाद ही अप्रैल माह की बुकिंग की आपूर्ति शुरू की जाएगी। गैस की लंबित बुकिंग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि संबंधित गैस एजेंसी के सिलेंडर आवंटन को दोगुना करने के लिए भी आगे की कार्रवाई की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रखंड में गैस की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति हो रही है। लोगों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। औचक निरीक्षण के दौरान प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुगौली एवं थानाध्यक्ष सुगौली भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित