मोतिहारी , जनवरी 28 -- पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के आदेश पर फेनहारा थाना में तैनात एक डेटा ऑपरेटर को भष्टाचार के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार डेटा ऑपरेटर का पासपोर्ट वेरिफिकेशन के नाम पर रिश्वत मांगने का एक वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने यह कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित