भदोही , दिसंबर 23 -- उत्तर प्रदेश में भदोही सहित पूर्वांचल के अन्य जिलों में कोहरे की धुंध के साथ अभी ठंड से राहत मिलने के आसार कम हैं।

कृषि मौसम विज्ञान केंद्र बेजवां द्वारा मंगलवार को जारी एक बुलेटिन के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम शुष्क तथा घने कोहरे का अनुमान हैं। तापमान में सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी होने के कारण अगले कुछ दिनों में गलन और कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है। हवा भी किसी किसी दिन तेज देखी जा सकती है, और खास तौर से पछुआ हवा बने रहने के आसार हैं। आगामी दिनों में भदोही व आसपास के जनपदों में बारिश की अभी कोई संभावना नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित