पूर्णिया , जनवरी 27 -- बिहार में पूर्णिया जिले के मरंगा थाना क्षेत्र में मंगलवार को आपसी विवाद में एक गल्ला व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि वसंत विहार में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। गल्ला व्यवसायी सूरज बिहारी विवाद को सुलझाने के लिये वहां गये हुये थे। इस दौरान कुछ लोगों ने गोलियां चलायी।गोली लगने से सूरज बिहारी गंभीर रूप से घायल हो गये। सूरज बिहारी को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मरंगा थाना प्रभारी कौशल कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आपसी विवाद में हत्या की बात सामने आई है। घटना में शामिल अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है। स्पेशल टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिये अस्पताल भेजदिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित