पटना , अप्रैल 15 -- ग्रामीण कार्य विभाग ने सीमांचल एवं सीमावर्ती जिलों में सघन संपर्कता अभियान ने क्षेत्रीय विकास को नई दिशा दी है।

राज्यभर में अब तक 1,20,178 किलोमीटर से अधिक लंबी पक्की सड़कों के निर्माण के माध्यम से 1,21,151 बसावटों को पक्की ग्रामीण सड़कों से जोड़ा जा चुका है।

ग्रामीण क्षेत्रों में सुदृढ़ सड़क सम्पर्कता के इस महाविस्तार का सर्वाधिक लाभ विषम भौगोलिक परिस्थिति वाले सीमांचल और अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे जिलों को मिला है। अब तक पूर्णिया, अररिया, कटिहार और किशनगंज में हजारों असंपर्कित बसावटों तक पक्की सड़कें पहुंचाई जा चुकी हैं। इसी प्रकार, सीमावर्ती पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में बसावटों को भी पक्के रास्तों से जोड़ा जा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित