नयी दिल्ली , फरवरी 01 -- वेदांता लिमिटेड के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने रविवार को कहा कि विकास को ध्यान में रखते हुए पेश किये गये केंद्रीय बजट में सार्वजनिक पूंजीगत व्यय और विनिर्माण को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया गया है।

उन्होंने कहा कि बजट में युवाओं की आजीविका में सुधार, महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और मेडिकल टूरिज़्म जैसे रोज़गार-गहन क्षेत्रों को प्रोत्साहित करने के लिए कई अहम प्रावधान किये गये हैं।

उन्होंने बजट में महत्वपूर्ण खनिजों और दुर्लभ धातुओं पर सरकार के विशेष ध्यान का स्वागत किया। श्री अग्रवाल ने कहा कि यह पहल ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल जैसे राज्यों में खनन, प्रसंस्करण, अनुसंधान एवं विकास और मैन्युफैक्चरिंग के नये अवसर खोलेगी। इससे न केवल इस क्षेत्र में विकास और रोज़गार सृजन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि देश की मिनरल सुरक्षा भी मजबूत होगी।

श्री अग्रवाल ने वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए महत्वपूर्ण खनिजों के प्रसंस्करण के लिए पूंजीगत माल पर आयात शुल्क में दी गयी छूट को भी लाभकारी कदम बताया गया है, जिससे घरेलू उद्योगों को प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित