भरतपुर , दिसम्बर 28 -- राजस्थान में धौलपुर के कंचनपुर थाना क्षेत्र में रविवार को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मोड़, जरारी रोड के पास एक कुख्यात बदमाश पुलिस हिरासत से भागने के प्रयास में घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस हिरासत से भागने के प्रयास में कुख्यात बदमाश विक्रम गुर्जर (28) ने शाम को एक पुलिसकर्मी से पिस्तौल छीनकर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली चलायी जो गुर्जर के पैर में लगी और वह घायल हाे गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित