मुंबई , मार्च 31 -- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के विधायक रोहित पवार ने पुलिस हिरासत के दौरान 'भोंदू' (ढोंगी बाबा) अशोक खरात को खत्म करने की साजिश रचे जाने का आरोप लगाते हुए आश्चंका जतायी है कि इसे आत्महत्या या किसी अन्य दुर्घटना का रूप दिया जा सकता है।

श्री पवार ने दावा किया कि खरात के पास कई प्रभावशाली लोगों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी है और उसके संबंध बड़े नेताओं तक फैले हुए हैं। इन दावों के बाद खरात की सुरक्षा को लेकर चिंता जतायी जा रही है।

श्री पवार ने मंगलवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में वर्तमान राजनीतिक रणनीति में 'दोहरे मानदंड' का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि एक तरफ खरात को आत्महत्या दिखाकर खत्म करने की चर्चा हो रही है, जिसके पास कई बड़े नेताओं की जानकारी है। वहीं दूसरी तरफ वीके सिंह को हर कीमत पर बचाने की कोशिशें की जा रही हैं, जिनके पास कथित तौर पर अजित दादा की दुर्घटना से जुड़ी पूरी जानकारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित