अलवर , फरवरी 12 -- राजस्थान में अलवर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में पुलिस से बचने के प्रयास में एक युवक ने खुद को धारदार हथियार से घायल करने का मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को घायल युवक वेद प्रकाश का किसी युवती से विवाद हो गया था। विवाद के बाद युवती ने पुलिस को शिकायत कर दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और वेद प्रकाश को पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान घबराए वेद प्रकाश ने खुद को धारदार हथियार से चोट पहुंचा ली।

सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने तत्काल उसे उपचार के लिए अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह सामान्य मारपीट का मामला था, सूचना मिलने पर पुलिस कार्रवाई के लिए मौ के पर पहुंची थी। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित