शहडोल , जनवरी 23 -- मध्यप्रदेश के शहडोल पुलिस लाइन में संतरी की ड्यूटी कर रहे एक पुलिसकर्मी ने अपनी ही राइफल से गोली मार कर आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बीती रात लगभग डेढ़ बजे शिशिर सिंह राजपूत (29) ने स्वयं के राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूत्रों के अनुसार घटनास्थल के पास मृतक का टूटा मोबाइल भी मिला है, जिससे ऐसा लगता है कि रात में किसी से मृतक की बहस हुई है और उसके बाद ही घटना हो गई।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिवारजनों को सूचना दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित