बारां , जनवरी 25 -- राजस्थान में बारां में राष्ट्रगीत वंदेमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में आयोजित हो रहे विविध कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के क्रम में रविवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी के नेतृत्व में चारमूर्ति चौराह से स्टेशन रोड़, महाराणा प्रताप चौराह तक पुलिस ब्रास बैंड की धुन पर मार्च निकाला गया।

प्रताप चौक पर 'शष्य श्यामला मातरम्, वंदे मातरम' की धुन पर स्वयं श्री चौधरी ने बैंड बजाकर महकमे और दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।

भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय गीत ''वंदे मातरम'' की 150 वीं वर्षगाँठ को देश भर में सात नवम्बर 2025 से सात नवम्बर 2026 तक समारोहपूर्वक आयोजित किये जाने का निर्णय लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित