श्रीगंगानगर , फरवरी 05 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार करके उनसे 37 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि बुधवार को जवाहरनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गौरव (20) और राजीव उर्फ मोहित (22) से करीब 37 ग्राम हेरोइन बरामद की। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि पदमपुर थाना क्षेत्र में भगतसिंह चौक के पास कुलदीपसिंह से प्रतिबंधित प्रेगाबलीन के 5400 कैप्सूल बरामद किये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित