हरिद्धार , दिसंबर 04 -- हरिद्धार पुलिस ने पिरान कलियर एवं आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में गुरुवार शाम को फ्लैग मार्च किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्धार , प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात के नेतृत्व में हुए इस अभियान का उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लेना और क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाना रहा।

धार्मिक महत्व वाले इस क्षेत्र में भीड़भाड़ को देखते हुए पुलिस लगातार मुख्य मार्गों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर सघन जांच अभियान चला रही है।

पुलिस का कहना है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है, ताकि शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल के साथ बीडीएस टीम, पीएसी और स्थानीय खुफिया इकाई ने संयुक्त रूप से जांच , सत्यापन और सुरक्षा उपकरणों की जांच की। मौके पर पुलिस ने क्षेत्रवासियों को सुरक्षा नियमों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने के लिए जागरूक भी किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित