भीलवाड़ा , दिसम्बर 10 -- भीलवाड़ा के विजयनगर में पुलिस वाहन के चालक पर गोली चलाकर फरार हुए अपराधी ज्ञान सिंह उर्फ सुरेंद्र को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद धर दबोचा।

पुलिस अधिकारी सज्जन सिंह ने बुधवार को बताया कि रायला थाना क्षेत्र में आरोपी ज्ञान सिंह उर्फ सुरेंद्र ने पुलिस दल पर गोली चलाई थी। इसके बाद विजयनगर में भी पुलिस के 112 वाहन के चालक पर पर भी इसी अपराधी ने गोली चलाई। इसके बाद उसने प्रताप नगर थाने में आत्म समर्पण कर दिया।

उन्होंने बताया कि सुरेंद्र को प्रताप नगर थाना अधिकारी राजपाल सिंह पुलिस दल के साथ रायला थाने ले जा रहे थे, इसी बीच रास्ते में यह पुलिस टीम को चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद पूरे जिले में पुलिस द्वारा नाकाबंदी करवाई गई। रायला थाना क्षेत्र के एक खंडहर में इसके होने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर सुरेंद ने उन पर गोली चला दी।

श्री सिंह ने बताया कि वहीं, पुलिस दल ने जवाबी कार्रवाई गोली चलाई जो आरोपी के पैर में लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़कर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पुलिस हिरासत से भागने के दौरान यह किन-किन से मिला और यह हथियार कहां से लाया इस संबंध में जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित