हरिद्वार , मार्च 12 -- उत्तराखंड के हरिद्वार में पुलिस द्वारा अपराधियों और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के तहत थाना झबरेड़ा पुलिस ने एक युवक को अवैध असलाह के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार झबरेड़ी कला बाईपास तिराहे के पास जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ।

पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम अक्षय पुत्र योगेश उर्फ मार्शल है। वह झबरेड़ी कला, थाना झबरेड़ा, हरिद्वार का रहने वाला है। पुलिस ने अक्षय को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह, कांस्टेबल राजदीप और होमगार्ड राजेश शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित