भरतपुर , फरवरी 20 -- राजस्थान में भरतपुर जिले के नदबई थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात सड़क पर पुलिस के लगाये गये बैरिकेड से टकराकर मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये।
सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि गांव न्यौठा निवासी बच्चू सिंह (50) और उनके साथी राजेश (45) देर रात नदबई की ओर आ रहे थे। जैसे ही वे टीकरी गांव के पास पहुंचे, सड़क पर लगे पुलिस बैरिकेड से उनकी मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर टकरा गयी।
सूत्रों ने बताया कि इससे दोनों घायल हो गये। दोनों को नदबई के राजकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक घायल की हालत नाजुक होने पर उसे भरतपुर के आरबीएम अस्पताल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित