श्रीगंगानगर , फरवरी 22 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में पुलिस ने रविवार सुबह क्षेत्र प्रभुत्व अभियान के तहत वांछित अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया।
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि इस अभियान के तहत पुलिस के 57 दलों ने कुल 290 स्थानों पर दबिश दी और कुल 64 आरोपी गिरफ्तार किए गए। इनमें 11 स्थाई वारंटी/उद्घोषित अपराधी, एक जघन्य अपराध में वांछित, एक मादक द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) मामले में वांछित, एक अन्य मामले में वांछित, दो सामान्य मामलों में और 48 जमानत पर छूटे अपराधियों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित