हरिद्वार , मार्च 28 -- उत्तराखंड में हरिद्वार जनपद को नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम ने नियमित चेकिंग के दौरान लक्सर क्षेत्र से एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 4.40 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुलशन (25 वर्ष) पुत्र पालू निवासी ग्राम निरंजनपुर, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली लक्सर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा संख्या 274/2026 दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर अवैध नशे के कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित