ऋषिकेश, फ़रवरी 10 -- उत्तराखंड में ड्रग फ्री देवभूमि बनाने के मुख्यमंत्री के विज़न को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा निर्देशित अभियान के तहत दून पुलिस लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है।
इसी कड़ी में कोतवाली डोईवाला पुलिस ने मंगलवार को एयरपोर्ट तिराहा, जौलीग्रांट के पास एक शातिर स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजू रावत (26 वर्ष) पुत्र भूपेंद्र सिंह रावत, निवासी केशवपुरी बस्ती, रामलीला ग्राउंड, डोईवाला के रूप मे हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित