मुंबई , अप्रैल 12 -- बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट ने अभूतपूर्व कदम उठाते हुए अब प्रोफेशनल बॉक्सर नीरज गोयत के साथ बॉक्सिंग रिंग में उतरने का फैसला कर लिया है, जो उनके करियर का एक अनोखा और पहला अनुभव होगा। 'ग्लोरी' में बॉक्सर बने पुलकित सम्राट के लिए यह सिर्फ एक प्रमोशनल अपीयरेंस नहीं, बल्कि एक पूरी तरह से वास्तविक मुकाबला होगा। इसके मद्देनज़र पुलकित सम्राट और नीरज गोयत के बीच तीन राउंड का लाइव बॉक्सिंग मैच मुंबई में आयोजित किया जाएगा।

पुलकित अपनी आगामी नेटफ्लिक्स प्रोजेक्ट 'ग्लोरी' में एक बॉक्सर का किरदार निभा रहे पुलकित सम्राट, पिछले कुछ महीनों से कड़ी ट्रेनिंग ले रहे हैं। इस दौरान उन्होंने रियल फाइट तकनीक, स्टैमिना और फिजिकल कंडीशनिंग पर गहन काम किया है, ताकि उनका प्रदर्शन पूरी तरह से असली लगे।

ऐसे में अब यह लाइव मैच उनकी इस तैयारी को एक कदम आगे ले जाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाएगी, जिससे उनकी ट्रेनिंग वास्तविक दुनिया में परखी जाए। उस पर विशेष रूप से एक प्रोफेशनल बॉक्सर नीरज गोयत का सामना करना, इस इवेंट को और भी गंभीर और विश्वसनीय बनाता है।

फिलहाल इस मुकाबले को 'ग्लोरी' के लिए एक बड़े बिल्ड-अप के तौर पर पेश किया जा रहा है, जो खेल और सिनेमा का एक अनोखा संगम होगा और प्रोजेक्ट की रिलीज से पहले एक जबरदस्त माहौल बना देगा। अब इस नए डेवलपमेंट के साथ, सभी की नजरें इस बात पर हैं कि पुलकित सम्राट रिंग में कैसा प्रदर्शन करते हैं, क्योंकि चर्चा का विषय बन चुका यह इवेंट निश्चित रूप से हाई-एनर्जी से भरपूर होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित