बैतूल , जनवरी 20 -- मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में सारणी थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर मारपीट की गंभीर घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 18 जनवरी की रात पेट्रोल भरवाने जाते समय हुई, जब आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते फरियादी सजल गुर्जर और उनके पिता पर लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पुलिस के अनुसार हमले में दोनों को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 19 जनवरी को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। घटना में प्रयुक्त तीन लोहे की रॉड भी पुलिस ने जब्त कर ली हैं। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित