हमीरपुर , मई 03 -- उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक पीने से स्थानीय जिला अस्पताल में भर्ती कराते ही युवती की मौत हो गयी,मामला फतेहपुर जिले के थाना चांदपुर के धाना गांव का बताया गया है। युवती की पांच दिन बाद शादी होने वाली थी। उसे देर रात शनिवार को हमीरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पुलिस के मुताबिक फतेहपुर जिले के धाना गांव निवासी खुशबू(18) पुत्री हरिश्चंद्र निषाद ने शनिवार को शाम गांव की दुकान से कोल्ड ड्रिंक मंगायी थी खुशबू की मां गुलाबरानी खुद कोल्डड्रिंक लाकर खुशबू व अन्य बच्चों को पिलाई। कोल्ड ड्रिंक पीते ही सभी का हालत विगडने लगी। सभी को चांदपुर में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमे बच्चों की हालत मे सुधार हो गया मगर खुशबू की हालत मे कोई सुधार नही हुआ। तभी डाक्टरो ने पास के अस्पताल हमीरपुर में उपचार कराने की सलाह दी खुशबू को लेकर देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित