अलवर , मई 06 -- राजस्थान में अलवर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (संख्या तीन) अपने ही पुत्र की हत्या करने के आरोपी को बुधवार को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। न्यायालय ने अभियुक्त मानचंद को उसी के छह वर्षीय पुत्र कुनाल की जहर देकर हत्या करने का दोषी मानते हुए उस पर एक लाख 51 हजार रुपये का जुर्माना भी किया।

मामले के अनुसार अलवर के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में 19 अगस्त 2020 काे अभियुक्त मानचंद ने अपने पुत्र कुनाल को ज़हर दे दिया था, जिससे उसकी मौत हो गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित