माॅस्को , जनवरी 16 -- रूस के राष्ट्रपति राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ फोन पर बातचीत की और पश्चिम एशिया की स्थिति एवं ईरान से जुड़े घटनाक्रमों पर चर्चा की।
रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन की ओर से जारी बयान के अनुसार श्री पुतिन ने पश्चिम एशिया में स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए राजनीतिक और राजनयिक प्रयासों को तेज करने के पक्ष में रूस के रुख को दोहराया।
बयान में कहा गया है कि श्री पुतिन ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशक्यान से भी टेलीफोन पर बात की।
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने संवाददाताओं से कहा कि श्री पुतिन क्षेत्र में तनाव को कम करने के उद्देश्य से प्रयास जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव अभी भी चरम पर है, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर हमले के विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित