पुड्डुचेरी , मार्च 18 -- ुड्डुचेरी में विधानसभा चुनावों से पहले लागू आदर्श आचार संहिता के तहत सख्ती बढ़ा दी गई है और इसी क्रम में फ्लाइंग स्क्वॉड टीम ने बुधवार को एक व्यक्ति से पांच लाख रुपये नकद जब्त किए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कनगा चेट्टिकुलम क्षेत्र में नियमित वाहन जांच के दौरान अधिकारियों ने एक गाड़ी को रोका, जिसमें इंग्लैंड से आए संदीप नामक व्यक्ति यात्रा कर रहे थे। तलाशी लेने पर वाहन से पांच लाख भारतीय मुद्रा और करीब पांच लाख की विदेशी मुद्रा बरामद हुई।

संदीप ने अधिकारियों को बताया कि वह यह रकम भारत में अपने निजी खर्च के लिए लाए हैं। अधिकारियों ने हालांकि स्पष्ट किया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण कोई भी व्यक्ति 50,000 से अधिक नकद राशि बिना उचित दस्तावेज के साथ नहीं रख सकता। नियमों का हवाला देते हुए फ्लाइंग स्क्वॉड ने पूरी राशि जब्त कर उसे सरकारी खजाने में जमा करा दिया। साथ ही, संबंधित व्यक्ति को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर राशि वापस लेने की सलाह दी गई।

चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है, ताकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान अवैध धन के इस्तेमाल पर रोक लगाई जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित