पुड्डुचेरी , अप्रैल 09 -- पुड्डुचेरी में गुरुवार को एक मतदान केंद्र पर तैनात अधिकारी विधानसभा चुनाव के लिए में वोट डालने से पहले केंद्रशासित प्रदेश के उपराज्यपाल के. कैलासनथन की पत्नी श्रीमती बीना की उंगली पर तुरंत न मिटने वाली स्याही लगाना भूल गए हालांकि वह जब मतदान केंद्र से निकलने ही वाली थीं, तब अधिकारियों ने अपनी गलती सुधार ली।
उपराज्यपाल ने अपनी मां लीना और पत्नी बीना के साथ डीएमएस कार्यालय के मतदान केंद्र पर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित