पुडुचेरी , मार्च 21 -- केन्द्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री और एआईएनआर कांग्रेस के संस्थापक-अध्यक्ष एन. रंगासामी के पास 36 करोड़ रुपये की संपत्ति है।यह जानकारी शुक्रवार को विधानसभा के लिए आगामी नौ अप्रैल को होने वाले चुनावों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करते समय मुख्यमंत्री रंगासामी यह हलफनामा दिया।

हलफनामे में मुख्यमंत्री ने पिछले पांच वर्षों की अपनी वार्षिक आय का विवरण भी साझा किया है, जिसमें वर्ष 2024-25 के लिए उनकी आय 1,93,110 रुपये दर्शाई गई है। उनके पास 33,339 रुपये नकद, भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में 49,632 रुपये और एचडीएफसी बैंक में 98,421 रुपये जमा हैं।

उनके पास दो मोटरसाइकिल है जिनका मूल्य 21,25,752 रुपये, दो कारें, एक सोने की चेन और एक अंगूठी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित