पुड्डचेरी , मार्च 25 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पुड्डचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी को भाजपा में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उल्लेखनीय है कि नौ अप्रैल को होने वाले चुनाव में उन्हें टिकट नहीं दिया गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रामलिंगम ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि श्री नारायणसामी को बेहतर भविष्य के लिए भाजपा में शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुड्डचेरी में विधानसभा चुनाव जीतने की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की संभावनाएं उज्ज्वल हैं, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाली विपक्षी 'इंडी' गठबंधन में भ्रम व्याप्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित