पटना, मार्च 26 -- बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार को सम्पन्न हुई नेक्स्ट जेन गोल्फ चैंपियनशिप में कोलकाता के सुनीत चौरसिया विजेता और नोएडा के विपिन मुखिया उपविजेता बने हैं।
इस प्रतियोगिता में देशभर से 72 प्रतिभाशाली प्रोफेशनल एवं उभरते गोल्फ खिलाड़ियों ने भाग लिया।प्रतियोगिता में कोलकाता के सुनीत चौरसिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि नोएडा के विपिन मुखिया उपविजेता रहे।
फाइनल मैच की समाप्ति के बाद आज आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विजेताओं को अल्फा स्पोर्ट्स अकादमी के फाउंडर सुमित प्रकाश, को-फाउंडर अस्मिता चौधरी, पीज़ीटीआई के चीफ बिजनेस ऑफिसर विकास, पटना गोल्फ क्लब के कैप्टन विशाल सहाय तथा सेक्रेटरी अरविंद सिंह ने ट्रॉफी एवं पुरस्कार राशि प्रदान की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित