ढाका , मार्च 02 -- बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने सोमवार को कहा कि उसे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से तय कार्यक्रम के अनुसार आगामी बंगलादेश टूर में बदलावों के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, जबकि मीडिया में सीरीज के लेकर अटकलें जारी हैं।
बीसीबी क्रिकेट ऑपरेशंस के चेयरमैन नजमुल आबेदीन ने बताया कि बोर्ड को अभी भी पीसीबी के किसी भी यात्रा कार्यक्रम में किसी भी तरह के बदलाव की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान नहीं आता है, तो स्थिति बीसीबी के नियंत्रण से बाहर हो जाएगी, लेकिन जब तक अधिकारिक तौर पर नहीं बताया जाता, तैयारी तय कार्यक्रम के हिसाब से जारी रहेगी।
पाकिस्तान नौ मार्च को ढाका पहुंचना। और उसने 11, 13 और 15 मार्च को शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में तीन एकदिवसीय मैच खेलने हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित