अम्बिकापुर , फरवरी 23 -- त्तीसगढ के सरगुजा जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (पीवीटीजी) के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत वार्ड ब्वाय और वार्ड आया के पदों पर अस्थायी रूप से सेवा लिए जाने की अनुमति प्रदान की गई, जिसके बाद भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर 22 अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं।

जिला पीआरओ से मिली आज मिली जानकारी के अनुसार,जिला खनिज संस्थान न्यास मद के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग में स्वीकृत रिक्त पदों के विरुद्ध यह भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की गई। कुल 30 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिनके लिए 97 अभ्यर्थियों ने आवेदन प्रस्तुत किए। प्राप्त आवेदनों की संख्या से स्पष्ट है कि विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के युवाओं में रोजगार के प्रति जागरूकता और उत्साह बढ़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित