पीलीभीत , मई 9 -- उत्तर प्रदेश में पीलीभीत जिले के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मोहल्ला दुबे निवासी सुमित उर्फ आलोक (24), सौरभ (20) और आशीष बाइक से बेनीपुर मार्ग पर स्थित भसूडा पुलिया के पास बने देवी मंदिर जा रहे थे। भसूडा पुलिया चौराहे के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने उन्हें टक्कर मार दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित