पीलीभीत , दिसंबर 13 -- उत्तर प्रदेश में पीलीभीत जिले के माधोटांडा क्षेत्र स्थित परशुरामपुर गांव में शनिवार सुबह एक बाघ गोशाला में घुस गया।

सूचना मिलते ही माधोटांडा थाने की पुलिस और वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वन विभाग के कर्मचारियों ने गोशाला के आसपास के क्षेत्र में गहन कॉम्बिंग कर बाघ के पगमार्क का पता लगाया। वन विभाग के अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि ग्रामीणों को अकेले जंगल की ओर न जाने, सुबह-शाम समूह में रहने और बच्चों को अकेले बाहर न निकलने देने की हिदायत दी गई है। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि या बाघ के दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करने की अपील की गई है ताकि बाघ को सुरक्षित जंगल में वापस भेजा जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित