नयी दिल्ली , मार्च 12 -- केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को संसद में सदन के बाहर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को घेरते हुये कहा कि उनको देश की समस्याओं से चिंता नहीं सिर्फ हंगामा करना और देश को नीचा दिखाना है। उन्होंने कहा कि श्री गांधी संसद में ऐसे मुद्दे उठा रहे हैं जिनका उद्देश्य देश की छवि को खराब करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित