श्रीहरिकोटा (आंध्रप्रदेश) , जनवरी 11 -- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने वर्ष 2026 के अपने पहले अंतरिक्ष अभियान पीएसएलवी-सी 62 रॉकेट का सोमवार को सफल प्रक्षेपण कर दिया।
यह पीएसएलवी रॉकेट अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट ईओएस-एनवन और 14 अन्य छोटे उपग्रहों को अपने साथ लेकर अंतरिक्ष में गया है। इन उपग्रहों कोउनकी निर्धारित कक्षाओं में स्थापित किया जाएगा। यह मिशन इसरो की वाणिज्यिक शाखा 'न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड' (एनएसआईएल) संचालित कर रही है। अंतरिक्ष गए उपग्रहों में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय, दोनों श्रेणियों के पेलोड शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित