रायपुर,16 जनवरी 2026 (वार्ता) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पीएम सूर्यघर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने निगम के सभी वार्ड पार्षदों से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है।
महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकहितकारी सोच के अनुरूप तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत पावर वितरण कंपनी के माध्यम से संचालित पीएम सूर्यघर योजना आम नागरिकों के लिए बिजली बचत और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
उन्होंने पार्षदों से आग्रह किया कि वे स्वयं अपने-अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवाकर योजना का लाभ लें और इससे समाज में सकारात्मक संदेश दें। साथ ही अपने-अपने वार्ड क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों को पीएम सूर्यघर योजना के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक संख्या में योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित