कोच्चि , दिसंबर 18 -- प्रधानमंत्री कार्यालय के सलाहकार तरुण कपूर ने गुरुवार को कहा कि कोच्चि-मुज़िरिस द्विवार्षिक प्रदर्शनी (केएमबी) पूरी दुनिया के कलाकारों के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन है और द्विवार्षिक प्रदर्शनी के छठे संस्करण में प्रदर्शित कार्य गहराई, व्यापकता एवं वैचारिक मजबूती के साथ इसे और भी प्रभावशाली बनाते हैं।
श्री कपूर फोर्ट कोच्चि स्थित एस्पिनवॉल हाउस में मुख्य स्थल का दौरा करने के बाद ये टिप्पणियां की जिसमें ऐतिहासिक निदेशक का बंगला और नारियल रेशा का गोदाम भी शामिल है।
वह फोर्ट कोच्चि के आधिकारिक दौरे पर थे और उनके साथ कोचीन पोर्ट ट्रस्ट के अध्यक्ष बी. कासी विश्वनाथन और कोच्चि द्विवार्षिक फाउंडेशन के सीईओ थॉमस वर्गीज भी थे जिन्होंने कार्यक्रम स्थल पर उनका स्वागत किया।
प्रदर्शित कलाकृतियों की सराहना करते हुए, पीएमओ सलाहकार ने कहा कि इन कृतियों की अवधारणा, रूप एवं सौंदर्य छठे संस्करण के विषय 'वर्तमान काल के लिए' से पूरी तरह मेल खाते हैं, जो स्मरण, इतिहास, उपस्थिति एवं अनुपस्थिति के अंतर्संबंधों की खोज करते हैं। उन्होंने कहा कि कलाकृतियों पर ज्यादा चर्चा करने के लिए यह दौरा बहुत छोटा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित