पिथौरागढ़ , मार्च 22 -- उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू होगी। जिला प्रशासन ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण और अवैध रूप से काबिज लोगों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
सीमांत जिले में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने सभी उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) को अवैध कब्जों के खिलाफ प्रभावी और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने स्पष्ट कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके खिलाफ जनपद में जीरो टॉलरेंस नीति लागू की जाएगी। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि राजस्व, पुलिस एवं संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध निर्माण और अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से रोका जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित