पिथौरागढ़ , फरवरी 05 -- उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में गुरुवार को एक युवक की खाई में गिरने से मौत हो गई है। शव बरामद कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली कि पिथौरागढ के चेसर नामक स्थान पर एक युवक खाई में गिर गया है। मुख्य आरक्षी सुनील चंद के नेतृत्व में राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की एक टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचने पर ज्ञात हुआ कि युवक लगभग 70 मीटर गहरी खाई में गिरा है। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। एसडीआरएफ टीम ने शव को खाई से बाहर निकाला।

शव की शिनाख्त दिग्विजय चंद, निवासी - ग्राम खड़कोट, पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित