गोण्डा, दिसम्बर 25 -- उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के कैसरगंज संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद करण भूषण सिंह ने दावा किया है कि वह 2029 के लोकसभा चुनाव में पिता बृजभूषण शरण सिंह के साथ संसद की दहलीज पर कदम रखेंगे। भाजपा सांसद करण भूषण पूर्व भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के कनिष्ठ पुत्र हैं। वह गुरुवार को कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र में स्थित जगदम्बा शरण सिंह इंस्टीट्यूट के प्रांगण में सांसद खेल महोत्सव के विजेताओं को पुरस्कृत कर मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित