श्रीगंगानगर , दिसम्बर 30 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के सदर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के कारण पिता-पुत्र ने एक युवक पर जानलेवा हमला करके उसे घायल कर दिया।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि घटना चक 18 जीजी गोविंदपुरा गांव में हुई, जहां खेत से बैलगाड़ी पर घर लौट रहे संजय (42) को आरोपी अमरचंद पूनिया और उसके पुत्र राकेश ने बुरी तरह पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। हमले में लोहे की नुकीली वस्तु का इस्तेमाल किया गया, जिससे संजय के सिर में गहरी चोट लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां घटना के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी उसे होश नहीं आया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायल संजय के भाई कुलदीपसिंह जाट (40) की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी अमरचंद पूनिया और राकेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित