पालघर , जनवरी 14 -- महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार इलाके में बुधवार को मकर संक्रांति के अवसर पर रिश्तेदारों से मिलने आए एक 40 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 16 साल बेटी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब वे एक-दूसरे को बचाने की कोशिश कर रहे थे। मृतकों की पहचान मुंबई के जोगेश्वरी निवासी विनायक सितम और उनकी बेटी इशिता के रूप में हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित