मैहर , दिसंबर 22 -- मध्यप्रदेश के मैहर जिले में सवारियों को लेकर जा रहा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट जाने से लगभग दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कल दोपहर बदेरा थाना क्षेत्र के झुकेही मोड़ पर सवारियों को लेकर जा रहा एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। ग्रामीणों की मदद से वाहन के नीचे दबे लोगों को निकालकर मैहर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित