अलवर , दिसम्बर 14 -- राजस्थान में अलवर जिले के थानागाजी थाना क्षेत्र में प्रतापगढ़ रोड पर रविवार दाेपहर के बाद पिकअप और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थानागाजी रोड पर पिकअप और एक मोटर साइकिल में आमने सामने टक्कर से मोटर साइकिल पर सवार पिता-पुत्र घायल हो गये। वहीं पिकअप चालक भी घायल हो गया। तीनों को प्रतापगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उन्हें अन्यत्र भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित