हनुमानगढ़ , फरवरी 21 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के पल्लू थाना क्षेत्र में मेगा हाईवे पर पिकअप और बोलेरो में टक्कर से एक युवक की मौत हो गयी जबकि दो महिलाओं सहित चार घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि मृतक की पहचान बोलेरो चालक सुभाष नाथ (26) निवासी बिसरासर के रूप में हुई है। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। यह दुर्घटना शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे मेगा हाईवे पर पल्लू और पूरबसर के बीच संगम होटल के पास हुई, जब विपरीत दिशा से आ रहे दोनों वाहन टकरा गये।
पुलिस ने बताया कि टक्कर से सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पल्लू के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद बीकानेर भेज दिया गया, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गयी। चारों घायल महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित