भरतपुर , अप्रैल 22 -- राजस्थान में भरतपुर जिले के बयाना कस्बे में बुधवार को नयी सब्जी मंडी क्षेत्र में एक अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया जबकि दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लोकेश सैनी अपने बहनोई के साथ शादी समारोह के लिए सब्जी खरीदने मंडी आया था। सब्जी खरीदने के बाद गाड़ी स्टार्ट करते ही अचानक उसका पैर एक्सीलेटर पर दबा रह गया], जिसकी वजह से बेकाबू पिकअप तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर सामने खड़े वाहनों को टक्कर मारती हुई पेड़ से जा टकराई।

इसी दौरान डालचंद सैनी (50) उसकी चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पिकअप को जब्त करके वाहन मालिक को हिरासत में लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित