जयपुर , अप्रैल 28 -- राजस्थान के 300 सरकारी स्कूलों के भवन निर्माण के लिए राजस्थान कांउसिल ऑफ स्कूल एज्युकेशन ने 40949.25 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इसमें से पाली ब्लॉक के गांव भांवरी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के भवन निर्माण के लिए भी 4 करोड़ 49 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। समग्र शिक्षा की स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. रश्मि शर्मा द्धारा जारी इस प्रशासनिक स्वीकृति में राज्य के 185 प्राइमरी, 70 अपर प्राइमरी एवं 45 सीनियर सैकेंडरी स्कूलों के भवन निर्माण के लिए राशि खर्च की जाएगी।
सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव भांवरी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के भवन निर्माण के लिए राशि मंजूर होने पर पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित