कोटा, 20 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में कोटा जिले के शहनावदा (पीपल्दा) और मध्यप्रदेश के पनवाड़ा के बीच पार्वती नदी पर नये पुल का निर्माण किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार ने विधानसभा में पारित अनुपूरक बजट में 64 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है।

मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह ने शनिवार को दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट करके इसकी जानकारी दी। श्री बिरला ने मध्यप्रदेश प्रवास के दौरान पुल के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव से भी वार्ता की थी।

इस पुल के निर्माण से कोटा और श्योपुर जिले के मध्य यातायात सुगम हो जाएगा, साथ ही दूरी भी घटेगी। इस पुल को लेकर दोनों जिलों के नागिरकों की लम्बे अरसे से मांग थी। इससे पहले श्योपुर जाने के लिए खातौली या मांगरोल होकर जाना पड़ता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित