जयपुर , अप्रैल 27 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रभारी डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को लेकर दिए बयान पर सोमवार को कहा कि कांग्रेस एकजुट हैं और सचिन पायलट पार्टी छोड़कर कभी नहीं जायेंगे।
श्री गहलोत ने जयपुर हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत में डॉ अग्रवाल के बयान "टोंक के स्थानीय विधायक बहुरूपिया हैं, उनकी एक टांग कांग्रेस में रहती है, एक जाने कहां रहती है" के सवाल पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि उनकी दोनों टांगे कांग्रेस में है और कांग्रेस में रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित