भीलवाड़ा , मार्च 29 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले की मांडल थाना क्षेत्र में रविवार को मेजा बांध क्षेत्र में स्नान करने गए मामा और भांजे की पानी में डूबने से मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सेमलिया गांव की सरहद पर स्थित बांध के पेटे के एक गड्ढे में डालचंद विश्नोई (25) और उसका भांजा भैरू लाल (10) नहाने के लिए उतरे थे। नहाते समय अचानक गहराई का अंदाजा न होने के कारण दोनों पानी में समा गए। ग्रामीणों को जैसे ही इसकी सूचना मिली वे मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू करके गोताखोरों को सूचित किया।

सूत्रों ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने दोनों को बाहर निकाला, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित